Home अभी-अभी सदर विधायक ने गांव की बुजुर्ग महिला जानकी रावत से इंटरलॉकिंग...

सदर विधायक ने गांव की बुजुर्ग महिला जानकी रावत से इंटरलॉकिंग रोड का फीता कटवाकर उद्घाटन करवाया

0

बाराबंकी।आज सदर विधानसभा के विकास खण्ड देवां के ग्राम बरागदपुरवा, जदईपुरवा टेराखुर्द, चपरी मे अपनी निधि से बनी इंटरलॉकिंग रोडो का लोकार्पण करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव जी अपने संबोधन मे कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा को पराजित कर जनता की उम्मीदों को पूरा करेगी। समाजवादी पार्टी के पास भविष्य का विजन और विकास का मॉडल है। समाजवादी सरकार में विकास के जो मानक तय किए थे वही ‘‘समाजवादी माडल‘‘ है जिससे लोक कल्याणकारी राज्य का निर्माण होता है। जनता समाजवादी पार्टी पर ही उसके सपनों को पूरा करने की क्षमता पर भरोसा रखती है। विधायक जी ने कार्यकर्ताओं को सजग करते हुए कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। सन् 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना चाहती थी, उसने समाजवादी सरकार बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को जमकर वोट किया था लेकिन भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग, झूठ, छल और बल से परिणाम को प्रभावित है और प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। मरीजो को अस्पतालों में सामान्य इलाज भी नहीं मिल पा रहा है। खुलेआम हत्याएं हो रही है। चारों तरफ अराजकता है। गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा है। 

इस अवसर पर उपस्थित वर्तमान प्रधान विजय यादव, मिश्री लाल यादव, रामदास यादव, अमर सिंह यादव, सुचिता नन्द ,मनोज यादव , दिनेश यादव ,देशराज यादव, जय किशन यादव बी ङी सी ,रंजीत यादव ,सुशील यादव ,सुधीर यादव ,विधानसभा अध्यक्ष विनय यादव, कामता यादव, संतोष जयसवाल, प्रतीम सिंह वर्मा ,विश्राम प्रधान, विनोद प्रधान,राकेश यादव,बाबुल मिश्रा ,दीपक गुप्ता, दीपक यादव बी ङी सी ,श्रीमती शिव देवी, पूर्व प्रधान राकेश यादव, हरिनाम यादव, सहज राम यादव पूर्व बी ङी सी ,वर्तमान प्रधान कुंवरपाल, अंकित श्रीवास्तव, भगौती यादव ,संतोष रावत, मुन्ना रावत,श्रीमती जगदावती रावत, मनोज रावत, दीना रावत, लालजी रावत, राम प्रकाश कश्यप, हनुमान सिंह ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे। 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version