
भारतीय किसान यूनियन टिकैत युवा ने स्व0 महात्मा महैन्द्र सिंह टिकैत जी का 87वीं जयन्ती के किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाया गया, सर्वप्रथम फतहाबाद हैदरगढ़ रोड पर महात्मा टिकैत जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के पश्चात भुहैरा सफेदाबाद स्थित वृद्वाश्रम में स्व0 मुकेश सिंह जी की नीतियों के तहत सामाजिक कार्यो को आगे बढ़ाते हुए वृद्धाश्रम में लगभग 117 वृद्धजनों को भोजन कराया गया। इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष उत्कर्ष तिवारी जी ने कहा वे मौसम बरसात से किसान की धान की फसल को नुकसान का सर्वे करा कर तत्काल हर सम्भव मद्द करें। अन्यथा किसान आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर युवा जिला प्रवक्ता मोहम्मद शाहिद ने कहा महात्मा टिकैत जी वो महान नेता थे जिनसे बात करने सरकार खुद चलकर आती थी। इसी क्रम में प्रदेश सचिव उत्तम वर्मा, हौसला प्रसाद, राजेश वर्मा, अतहर अली, दुर्गेश पाण्डे, सद्दाम हुसैन, शिवम शर्मा, सफै अहमद, अनुज सिंह आदि लोग उपस्थित रहें।