Home उत्तर प्रदेश अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें किया नमन:-

अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें किया नमन:-

0

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो0 मोहसिन ने शुक्रवार को अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद की जयन्ती के अवसर पर पूर्व सांसद डाॅ पीएल पुनिया के ओबरी आवास पर वरिष्ठ कांग्रेसी पं. श्रीकान्त मिश्रा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महान क्रान्तिकारी चन्द्र शेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। इसके बाद अपने संबोधन में कांग्रेस परिवार को उनके संदर्भ में तमाम जानकारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सरजू शर्मा ने किया।
मुख्यरूप से कार्यक्रम के आयोजक पं श्रीकान्त मिश्रा, मो. मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, श्रीमती गौरी यादव, सिकन्दर अब्बास रिजवी, मोहम्मद मियां, मो0 अकरम, रवि यादव, पिन्टू यादव, प्रदीप मौर्या सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version