Home उत्तर प्रदेश संतोष रावत बने कांग्रेस रामनगर विकास खण्ड के अध्यक्ष

संतोष रावत बने कांग्रेस रामनगर विकास खण्ड के अध्यक्ष

0

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की ओर से संतोष रावत को रामनगर विकास खंड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जानकारी मिलते ही तमाम कांग्रेसियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। जिसके बाद समारोह आयोजित कर संतोश रावत का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए उन्हें लोगों ने बधाई दी।
प्राप्त जानकारी अनुसार रामनगर के कुशल छायाकार संतोष रावत का क्षेत्र में अलग रूतबा है। उनकी समासेवी व मृदुभाषी स्वाभाव के चलते क्षेत्र में उनकी काफी इज्जत है। जिसको देखते हुए जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के आग्रह पर प्रदेश कमेटी ने उन्हें विकास खण्ड रामनगर क्षेत्र में कांग्रेस के प्रचार प्रसार को लेकर अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। इसको लेकर कांग्रेसियों मे काफी उत्साह है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version