# Sandauli Times > Newspaper ## Posts - [सहालग में जाम नहीं, व्यवस्था से होगा विवाह आयोजन](https://sandaulitimes.com/8943/): अलीगढ़ शादी-विवाह के सहालग सीजन में शहर की सड़कों को जाम से मुक्त रखने के लिए जिला प्रशासन ने ठोस और निर्णायक कदम उठा लिए हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सड़क सुरक्षा बैठक में साफ निर्देश दिए गए हैं कि मैरिज होम्स और बैंक्वेट हॉल द्वारा सड़कों पर पार्किंग कराए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि शादी समारोह खुशियों का अवसर है, लेकिन इसकी वजह से आमजन को जाम में फंसना स्वीकार्य नहीं है। सड़क को पार्किंग स्थल बनाना नियमों का खुला उल्लंघन है।  उन्होंने परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि सहालग के दौरान रामघाट रोड, आगरा रोड, जीटी रोड, एटा चुंगी, खैर रोड, नौरंगाबाद जैसे व्यस्त मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाए और अवैध पार्किंग पर तत्काल कार्रवाई हो। अपर जिलाधिकारी नगर किंशुक श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि किसी भी आयोजन में वाहनों की पार्किंग प्रवेश व निकास की सुचारु व्यवस्था, सड़क अवरोध से बचाव की पूरी जिम्मेदारी मैरिज होम अथवा गार्डन संचालक की होगी। नियमों के विपरीत सड़क पर वाहन खड़े पाए जाने पर आयोजन की अनुमति निरस्त करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। जिन मैरिज होम्स में स्वीकृत मानकों के अनुरूप पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, सबंधित के द्वारा उन्हें सुधार के निर्देश दिए जाएं। नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रवर्तन अभियान संचालित किया जाए। - [मुक्ताकाश मंच पर पर्यावरण जागरूकता, कल का भविष्य](https://sandaulitimes.com/8938/): राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के मुक्ताकाश मंच पर आईटीआई क्षेत्रान्र्तगत अवन्तीबाई स्कूल के बैनर तले “आज का पर्यावरण कल का भविष्य” थीम पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम बाल कलाकारों द्वारा मुख्य अतिथि एड़. सुभाष लोधी तथा योगेश सारस्वत की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वन्दना के साथ वैलकम सौंग दादी-नानी के साथ प्रस्तुत किया गया। विद्यालय प्रबंधक जेपी सिंह में सभी मंचासीन अतिथियों का बैज़,पगड़ी एवं प्रतीक चिन्ह द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुभाष लोधी ने कहा कि हमारा पर्यावरण न केवल आज का आधार है, बल्कि कल के भविष्य का […] - [मा0 कैबीनेट मंत्री ने की पंचायतीराज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की मण्डलीय समीक्षा](https://sandaulitimes.com/8934/): अलीगढ़| मा0 मंत्री पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा शनिवार को सर्किट हाउस सभागार में पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के जनपदीय व मण्डलीय अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की गई।मा0 मंत्री ने कहा कि भारत ग्रामों में बसता है, ऐसे में ग्रामों में स्वच्छता कार्यक्रमों का धरातल पर पूरी पारदर्शी तरीके के क्रियान्वित होना महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब मा0 प्रधानमंत्री जी ने लाल किले से शौचालय की बात की तो विरोधियों ने इसे मजाक बताया। यह आप सभी के अथक प्रयासों का […] - [लखनऊ की थोक मंडी में दालों के दामों में आई राहत भरी गिरावट!](https://sandaulitimes.com/8930/): लखनऊ (पांडेयगंज एवं गल्ला मंडी) में अरहर (तूर) दाल सहित प्रमुख ब्रांडेड दालों के भाव में अच्छी कमी देखी जा रही है। नई फसल की भरपूर आवक और बाजार में सप्लाई बढ़ने से पिछले कुछ दिनों में दाम 4 रुपये प्रति किलो तक गिरे हैं। यह आम घरों के लिए बड़ी राहत वाली खबर है! प्रमुख ब्रांडेड दालों के नए थोक भाव: पुखराज दाल (प्रीमियम अरहर/तूर): पहले 108 रुपये/किलो→ अब 104 रुपये/किलो किंगफिशर दाल: पहले 101 रुपये/किलो→ अब 97 रुपये/किलो डायमंड दाल: पहले 75 रुपये/किलो→ अब 72 रुपये/किलो बाजार का समग्र हाल: अरहर (तूर) दाल की औसत थोक कीमत अब […] - [उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और शीतलहर के चलते कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं](https://sandaulitimes.com/8926/): लखनऊ, 8 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश में जारी कड़ाके की सर्दी, घने कोहरे और लगातार गिरते तापमान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में पहले से ही 31 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश घोषित है, लेकिन कई जिलों में मौसम की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त अवकाश दिया गया है। प्रमुख जिलों में अवकाश की स्थिति: लखनऊ: कक्षा 8 तक के सभी […] - [यूपी में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर: बाराबंकी-हरदोई में पारा 6 डिग्री, 5 जनवरी तक 12वीं तक स्कूल बंद](https://sandaulitimes.com/8919/): लखनऊ, 3 जनवरी 2026: उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे ने फिर से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दिसंबर के अंत और 1 जनवरी को मिली मामूली राहत के बाद शुक्रवार (2 जनवरी) को प्रदेश के 33 शहरों में कोहरा इतना घना रहा कि दृश्यता शून्य से लेकर मात्र 80 मीटर तक सिमट गई। इससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8:30 बजे आगरा (IAF), गोरखपुर (IAF), कुशीनगर एयरपोर्ट, प्रयागराज (IAF), कानपुर (IAF) और आजमगढ़ में दृश्यता पूरी तरह शून्य रही। […] - [तीसरी सनातन जनजागरण पद यात्रा, चिनहट से अयोध्या के लिए रवाना](https://sandaulitimes.com/8916/): लखनऊ। गुरुवार को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन जनजागरण पद यात्रा छोहरिया माता मन्दिर चिनहट लखनऊ से अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान किया मंदिर के मुख्य पुजारी लल्ला बाबा एवं 1008 महामंडलेश्वर श्रीराम मुनि महाराज हरिद्वार के नेतृत्व में भक्तों का एक जत्था मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए निकल पड़ा। यात्रा में मंदिर के संरक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय शैलू, संदीप सिंह रिंकू समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान उत्तरधौना, विनोद कुमार यादव,बाबा कोतवाली हनुमान मंदिर में दर्शन कर धर्म ध्वजा के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का चिनहट में जोरदार स्वागत अभिनन्दन करते हुए फूलों […] - [तृतीय सनातन धर्म जागरण पांच दिवसीय पदयात्रा: सफेदाबाद से अयोध्या धाम की ओर भव्य प्रस्थान](https://sandaulitimes.com/8911/): बाराबंकी जिले के सफेदाबाद से मां सिद्धिदात्री छोहरिया माता शक्तिपीठ के पावन स्थल से तृतीय सनातन धर्म जागरण पांच दिवसीय पदयात्रा ने बृहस्पतिवार को बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान किया। यात्रा का शुभारंभ बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ों और जय श्री राम के जयकारों के साथ हुआ। महंत लाला बाबा के नेतृत्व में निकली इस भक्ति यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। लखनऊ-बाराबंकी बॉर्डर पर ग्राम सन्दौली के निवासी बलदेव प्रसाद चक्रवर्ती ने झंडा लेकर यात्रा में शामिल होकर जयकारे लगाए। सन्दौली टाइम्स परिवार के संरक्षक हरिपाल यादव (पूर्व प्रधान) और विनोद यादव ने बलदेव प्रसाद […] - [पूर्व शिक्षक व समाजसेवी राम सेवक यादव की राजनीतिक पारी की चर्चा तेज: बाराबंकी सदर विधानसभा में जनता का दबाव](https://sandaulitimes.com/8903/): बाराबंकी, 16 दिसंबर 2025: बाराबंकी जिले की राजनीतिक गलियारों में इन दिनों पूर्व शिक्षक और समाजसेवी राम सेवक यादव का नाम जोर-शोर से चर्चा में है। खाटी समाजवादी विचारधारा से जुड़े राम सेवक यादव लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय हैं और लोगों की मदद करना उनकी पहचान रही है। विधानसभा सदर (268) क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए जनता उन पर चुनाव लड़ने का दबाव बना रही है। राम सेवक यादव का जन्म ग्राम धरसांडा, ब्लॉक देवा, बाराबंकी में हुआ। पेशे से शिक्षक रहे श्री यादव ने बच्चों को पढ़ाने-लिखाने के साथ-साथ समाज सेवा को जीवन […] - [कफ सीरप तस्करी कांड: बर्खास्त सिपाही की आलीशान कोठी पर ED की रेड, करोड़ों की संपत्ति जब्त, लग्जरी सामान बरामद,](https://sandaulitimes.com/8896/): लखनऊ, 15 दिसंबर 2025 – उत्तर प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सीरप (फेंसेडिल) की अवैध तस्करी के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ जारी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्डरिंग के मामले में 12 दिसंबर को 25 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे के पास अहमामऊ में बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह की 7,000 वर्ग फुट की आलीशान कोठी शामिल है। जांच एजेंसियां इस कोठी की भव्यता और लग्जरी सामान देखकर हैरान हैं। कोठी की भव्यता और बरामद सामान यूरोपियन स्टाइल इंटीरियर, घुमावदार सीढ़ियां, विंटेज लाइटिंग और महंगी रेलिंग। अनुमान: इंटीरियर पर 1.5-2 करोड़ रुपये खर्च, निर्माण लागत (जमीन सहित) […] - [यूपी में 6 महीने के लिए हड़ताल पर पूर्ण प्रतिबंध, योगी सरकार ने लगाया एस्मा](https://sandaulitimes.com/8894/): लखनऊ | 13 दिसंबर 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने जनहित और आवश्यक सेवाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में अगले छह महीनों के लिए किसी भी प्रकार की हड़ताल पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज द्वारा जारी अधिसूचना में उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाएं अनुरक्षण अधिनियम (एस्मा), 1966 की धारा-3 की उपधारा (1) के तहत यह आदेश जारी किया गया है। यह प्रतिबंध प्रदेश सरकार के सभी विभागों, कार्यालयों, निगमों, बोर्डों, प्राधिकरणों और स्थानीय निकायों पर लागू होगा। अधिसूचना में साफ कहा गया […] - [बीज विधेयक-2025 और बिजली संशोधन विधेयक के खिलाफ उत्तर प्रदेश में किसानों का उबाल](https://sandaulitimes.com/8884/): एटा/अलीगढ़/मैनपुरी, 9 दिसंबर: केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बीज विधेयक-2025 और बिजली (संशोधन) विधेयक-2025 के खिलाफ उत्तर प्रदेश में किसानों का गुस्सा सड़कों पर उतर आया है। अखिल भारतीय किसान सभा (उत्तर प्रदेश) के आह्वान पर सोमवार को प्रदेश के दर्जनों गांवों-कस्बों में जोरदार प्रदर्शन हुए। किसानों ने दोनों विधेयकों को “किसान-विरोधी और कॉर्पोरेटपरस्त” करार देते हुए इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की। एटा जिले के गगनपुर, डंडा, शीतलपुर और चिल्सानी में सैकड़ों किसान सड़कों पर उतरे। चिल्सानी में उत्तर प्रदेश किसान सभा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष योगेश बघेल ने कहा, “ये दोनों बिल किसानों की […] - [घने कोहरे का कहर जारी : अमौसी एयरपोर्ट पर सोमवार को भी 26 फ्लाइटें रद्द,](https://sandaulitimes.com/8880/): 410 यात्रियों ने गुस्से में टिकट कैंसिल कराए, पिछले हफ्ते 150 उड़ानें निरस्त, 1.25 लाख मुसाफिर परेशानलखनऊ (ब्यूरो), 8 दिसंबर: उत्तर भारत में छाए घने कोहरे ने हवाई यात्रा को पूरी तरह बंधक बना रखा है। राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (अमौसी) पर सोमवार को लगातार छठे दिन भी 26 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत कई बड़े शहरों की फ्लाइटें शामिल हैं। सोमवार को रद्द हुईं प्रमुख उड़ानें दिल्ली — 5, बेंगलुरु — 4, मुंबई — 3, कोलकाता — 2, अहमदाबाद — 2, हैदराबाद — 2, पुणे — 1, चंडीगढ़ — 1 एयरलाइंस ने […] - [कफ सिरप कांड: अमिताभ ठाकुर ने सीएम योगी को पत्र लिखकर मांगी जांच, आईपी सिंह का तंज](https://sandaulitimes.com/8875/): लखनऊ (6 दिसंबर 2025): उत्तर प्रदेश में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आजाद अधिकार सेना (AAS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कफ सिरप तस्करी मामले के आरोपी विकास सिंह विक्की (जिन्हें ‘विक्की’ भी कहा जाता है) और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद के बीच कथित निकटता की तत्काल जांच की मांग की है। ठाकुर ने पत्र में मीडिया रिपोर्ट्स और अन्य विश्वसनीय स्रोतों का हवाला देते हुए कहा है कि विक्की ने मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल, अमित सिंह टाटा और आलोक सिंह को दुबई भागने में […] - [लखनऊः साल के आखिरी दिन दिखाया था चोरी की सरिया, खुला फर्जीवाड़ा](https://sandaulitimes.com/8870/): लखनऊः साल के आखिरी दिन दिखाया था १६ टन चोरी की सरिया बरामद, अब खुला फर्जीवाड़ा बंथरा थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर क्राइम सहित ५ पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज एंटी करप्शन कोर्ट के आदेश पर तीन साल बाद केस, CBI जांच की भी तैयारी लखनऊ। वर्ष २०२० के आखिरी दिन यूपी पुलिस ने जो कार्रवाई करके पूरे प्रदेश में वाहवाही लूटी थी, वह पूरी तरह फर्जी निकली। ३१ दिसंबर २०२० को बंथरा पुलिस ने दावा किया था कि जनाबगंज में चोरी की सरिया का सौदा पकड़ा है और १६ टन सरिया के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी “गुडवर्क” […] - [नकली दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, कृष्णानगर कोतवाली में मुकदमा, जांच शुरू](https://sandaulitimes.com/8858/): लखनऊ, 4 दिसंबर 2025: उत्तर प्रदेश राज्यकर विभाग में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। विभाग के सहायक आयुक्त अनुपम सिंह ने नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल करके फर्जी फर्म का पंजीकरण कराने के आरोप में महाराष्ट्र के एक कारोबारी के खिलाफ कृष्णानगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह मामला राज्य में फर्म रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहा है, और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नकली कागजातों से फर्म का पंजीकरण जानकारी के मुताबिक, आरोपी कारोबारी ने राज्यकर विभाग में फर्जी फर्म का पंजीकरण कराने के […] - [उत्तर प्रदेश में मौसम अपडेट: ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही, धूप दे रही राहत,](https://sandaulitimes.com/8856/): लखनऊ, 4 दिसंबर 2025: उत्तर प्रदेश में दिसंबर की दस्तक के साथ ठंड ने अब अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और रात में हड्डियां गला देने वाली कनकनी, हल्की धुंध और कोहरा, जबकि दिन में निकली गुनगुनी धूप लोगों को बड़ी राहत दे रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी तो सिर्फ ट्रेलर है, असली ठिठुरन अगले हफ्ते से शुरू होगी। कई जिलों में पारा 7 डिग्री के आसपास राज्य के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच सिमट गया है। बरेली, शाहजहाँपुर, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी जैसे […] - [उत्तर प्रदेश में आधार कार्ड अब जन्म तिथि का प्रमाण नहीं: योगी सरकार का महत्वपूर्ण फैसला](https://sandaulitimes.com/8853/): लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में एक अहम निर्णय लेते हुए स्पष्ट कर दिया है कि आधार कार्ड को अब जन्म तिथि (Date of Birth – DOB) के प्रमाण पत्र के रूप में कहीं भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह आदेश नियोजन विभाग के विशेष सचिव अमित सिंह बंसल द्वारा जारी किया गया है और सभी सरकारी विभागों को तुरंत इसका पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कदम भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की गाइडलाइंस के अनुरूप है, जो आधार को केवल पहचान और पते के दस्तावेज के रूप में मान्यता देता है, न कि जन्म […] - [राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लखनऊ दौरे को लेकर मेडिकल अलर्ट और ट्रैफिक व्यवस्था,](https://sandaulitimes.com/8850/): लखनऊ, 28 नवंबर 2025 (अपडेट): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लखनऊ के दौरे पर हैं। वे सुबह 11 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचीं और सड़क मार्ग से मोहनलालगंज स्थित ब्रह्माकुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र ‘गुलजार उपवन’ के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। यह केंद्र वर्ष 2025-26 की वार्षिक थीम ‘विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान’ पर आधारित है। दोपहर में वे वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी (भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का डायमंड जुबली आयोजन) के समापन समारोह में भी भाग लेंगीं। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं। कार्यक्रमों […] - [UP Weather Update: मौसम में देखने को मिल सकता बड़ा बदलाव, अगले 24 से 48 घंटे होंगे बेहद अहम,](https://sandaulitimes.com/8840/): UP Weather Update:- लखनऊ में अब सचमुच सर्दी ने दस्तक दे दी है। दिन में धूप निकलने के बावजूद हवा में तेज ठंडक महसूस हो रही है और सुबह-शाम तो अब स्वेटर या जैकेट के बिना निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के निदेशक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होने और उत्तर से आने वाली शुष्क ठंडी हवाओं के कारण अगले 24-48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आएगी। आज (25 नवंबर 2025) सुबह का न्यूनतम तापमान 11.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब […] - [उत्तर प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका: चार प्रमुख भर्तियां,](https://sandaulitimes.com/8836/): लखनऊ:- उत्तर प्रदेश सरकार और उसके संबद्ध संस्थानों द्वारा युवाओं को सरकारी नौकरियों के अवसर प्रदान करने के लिए कई भर्ती प्रक्रियाएं चल रही हैं। नवंबर 2025 के अंत तक, राज्य में चार बड़ी भर्तियां जारी हैं, जो विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं (10वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक) वाले उम्मीदवारों के लिए खुली हैं। ये भर्तियां पुलिस, होम गार्ड, विश्वविद्यालय और रेलवे जैसे क्षेत्रों में हैं, जिनके माध्यम से हजारों पद भरे जाएंगे। ये अवसर न केवल स्थिर आय प्रदान करेंगे, बल्कि सामाजिक सुरक्षा और विकास में योगदान का मौका भी देंगे। आइए, इनका विस्तृत विवरण देखें। सभी आवेदन ऑनलाइन […] - [कोल में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न](https://sandaulitimes.com/8823/): 63 शिकायतों की हुई सुनवाई, 11 का हुआ मौके पर निस्तारण अलीगढ़ | जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील कोल का सम्पूर्ण समाधान दिवस कृष्णांजलि में आयोजन किया गया। इस दौरान जनता द्वारा प्रस्तुत 63 शिकायतों और समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।           जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का न्यायोचित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और गुण-दोष के आधार पर निर्धारित अवधि में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।           सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 11 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।           कानून-व्यवस्था से संबंधित शिकायतों की सुनवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई। उन्होंने मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का शासन और प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।  जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वे जनसुनवाई को संवेदनशीलता के साथ लें और यह सुनिश्चित करें कि शिकायतकर्ता को समाधान का वास्तविक लाभ मिले।           इस अवसर पर एसएसपी नीरज कुमार जादौन, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एसडीएम कोल महिमा राजपूत, सीएमओ डा0 नीरज त्यागी, सीओ कमलेश कुमार, डीडीओ आलोक आर्य, पीडी भाल चन्द त्रिपाठी, सीवीओ डा0 दिवाकर त्रिपाठी, डीसी मनरेगा अनुज सक्सेना, डीपीआरओ यतेन्द्र सिंह उप निदेशक कृषि अरूण कुमार चौधरी सहित राजस्व, विकास, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। - [मिशन शक्ति के अर्न्तगत आयोजित विधिक जागरूकता शिविर](https://sandaulitimes.com/8820/): उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के मंशानुसार श्रीमती प्रतिमा श्रीवास्तव, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में माह अक्टूबर 2025 के प्लान आफ एक्शन के अन्तर्गत आज दिनांक-04.10.2025 को मिशन शक्ति के अन्तर्गत राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोरी में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अतिरिक्त राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोरी की प्रभारी सहायक अधीक्षिक श्रीमती मधु तिवारी, अन्य कर्मचारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी शामिल हुये। श्रीकृष्ण चन्द्र सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति विशेष अभियानः […] - [लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर अपराधी गिरफ्तार,](https://sandaulitimes.com/8791/): लखनऊ पुलिस ने चिनहट थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। इस अपराधी के पास से पुलिस ने 2 रिवाल्वर और 110 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराधी का नाम और पता गिरफ्तार किए गए अपराधी का नाम प्रदीप कुमार दीक्षित है, जो नई बस्ती रहीम नगर थाना महानगर लखनऊ का निवासी है।*अपराधी के पास से बरामद सामग्री*पुलिस ने इस कार्रवाई में प्रदीप कुमार के पास से 2 रिवाल्वर 32 बोर, 3 शस्त्र लाइसेंस, 30 जिंदा कारतूस 315 बोर और 80 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए हैं। अपराधी का अपराध […] - [लखनऊ का चिड़ियाघर हुआ बंद, पूरे प्रदेश के चिड़ियाघरों को अलर्ट पर रखा गया।](https://sandaulitimes.com/8780/): लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान को 14 से 20 मई 2025 तक आम लोगों के लिए बंद किया जाएगा, ताकि गोरखपुर चिड़ियाघर में बाघिन की H5 एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) से मृत्यु के बाद एहतियाती कदम उठाए जा सकें। निदेशक अदिति शर्मा ने स्पष्ट किया कि लखनऊ चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं है, लेकिन वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और कर्मचारी निगरानी जैसे प्रोटोकॉल इस दौरान सभी जानवरों की गहन निगरानी होगी और केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।सख्ती से लागू किए जा रहे हैं। गोरखपुर मामले के […] - [उत्तर प्रदेश सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए की व्यापक तैयारियां,](https://sandaulitimes.com/8778/): लखनऊ, 13 मई। उत्तर प्रदेश सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बाढ़ से बचाव के लिए पहले से ही इंतजाम करें। सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों को हर सप्ताह राशन किट दिया जाएगा और जिलों में अतिरिक्त राशन सामग्री की व्यवस्था की जाएगी। बाढ़ प्रभावितों के लिए शरणालय और नाव की व्यवस्था सरकार ने बाढ़ प्रभावितों के लिए कई अन्य इंतजाम भी किए हैं। बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर रखने के लिए शरणालय बनाए जाएंगे और इसमें रहने वालों […] - [यूपी में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अहम निर्देश](https://sandaulitimes.com/8768/): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए साल के पहले दिन सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों का उद्देश्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा की स्थिति में सुधार करना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश: मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 5 तारीख तक हर हाल में संपन्न की जाए। इस बैठक में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, स्कूलों-कॉलेजों […] - [पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की हत्या, सांप के काटने का बनाया था नाटक](https://sandaulitimes.com/8757/): मेरठ में सनसनीखेज हत्या का मामला, मेरठ में एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि अमित कश्यप उर्फ मिक्की की मौत सांप के काटने से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई थी। जांच में पता चला कि अमित की पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। हत्या की वारदात पुलिस के अनुसार, अमित की पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। उन्होंने एक सपेरे से वाइपर सांप खरीदा और अमित की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद, उन्होंने शव […] - [पहले दिन ही 915 ई-रिक्शा हुआ सीज और 3035 का चालान,](https://sandaulitimes.com/8749/): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार से पूरे प्रदेश में अनधिकृत ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इस अभियान के पहले दिन ही 915 ई-रिक्शा सीज किए गए और 3035 का चालान किया गया। अभियान का उद्देश्य और मॉनिटरिंग परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह अभियान मंगलवार से शुरू हुआ और इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद संभाग में 381, आगरा में 363 ई-रिक्शा पर कार्रवाई की गई। जिलावार कार्रवाई की जानकारी अभियान के नोडल अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम […] - [यूपी में अनधिकृत ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ विशेष अभियान,](https://sandaulitimes.com/8746/): UP: उत्तर प्रदेश में अनधिकृत ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है, जो 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। यह अभियान परिवहन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान के लिए निर्देश दिए हैं, जिसमें यात्रियों और आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। कई आपराधिक घटनाओं में बिना पंजीकरण चल रहे ई-रिक्शा और ऑटो की संलिप्तता पाई गई है, जिसे रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान क्या होगा? अभियान […] - [6 करोड़ राशन कार्ड हुआ रद्द, पांच करोड़ 80 लाख से अधिक राशन कार्ड फर्जी!](https://sandaulitimes.com/8738/): नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि सरकार के व्यापक स्तर पर डिजिटलीकरण के प्रयास से देश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में काफी बदलाव आया है। आधार एवं ईकेवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) प्रणाली के माध्यम से सत्यापन कराने के बाद लगभग पांच करोड़ 80 लाख से अधिक राशन कार्ड फर्जी पाए गए हैं, जिन्हें सरकार ने रद्द कर दिया है। इससे वितरण प्रणाली के हेर-फेर में काफी हद तक कमी आई है और लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने में भी मदद मिली है। 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिल रहा मुफ्त राशन, देश में केंद्र […] - [लॉकडाउन जैसे हालात एक बार फिर ,15 राज्यों में अलर्ट](https://sandaulitimes.com/8735/): Weather Updates: वर्ष 2020- कोरोना महामारी किसे याद नहीं है. इसने न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में हाहाकार मचा दिया था. इस दौरान लोगों की मौत ऐसे हो रही थी जैसे कोई ताश के पत्ते का महल गिर रहा हो। इस दौरान लोग घरों में कैद हो गए थे। क्योंकि घर के बाहर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा था। कुछ ऐसा ही खतरा एक बार फिर मंडरा रहा है, लेकिन इस बार कुदरत का कहर बरप सकता है। जी हां इसको लेकर आईएमडी की ओर से बड़ी चेतावनी जारी भी की गई है। आईएमडी ने कहा है कि जब […] - [हिन्दी दैनिक समाचार पत्र: एक सशक्त माध्यम](https://sandaulitimes.com/8731/): परिचय: हिन्दी दैनिक समाचार पत्र का महत्व हिन्दी दैनिक समाचार पत्र भारत में सूचना के प्रसार का एक महत्वपूर्ण साधन हैं। ये न केवल सामयिक घटनाओं, राजनीति, अर्थव्यवस्था, और सामाजिक मुद्दों पर खबरें प्रदान करते हैं, बल्कि ये भाषा और संस्कृति के विकास में भी योगदान करते हैं। हिन्दी समाचार पत्रों ने अपने पाठकों को जागरूक करने के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित किया है। समाचार पत्रों का महत्व इस तथ्य में निहित है कि वे आम नागरिकों को सरकारी नीतियों, योजनाओं, और कार्यक्रमों की जानकारी देते हैं। इसके माध्यम से, लोग विभिन्न मुद्दों पर अपनी […] - [The Art of Writing Effective Newspaper Articles](https://sandaulitimes.com/8711/): Understanding Newspaper Articles Newspaper articles are a fundamental component of journalism, serving to inform the public about current events, opinions, and issues affecting society. The art of crafting these articles involves not just writing skills but also an understanding of newsworthiness. Articles must engage readers while delivering factual information in a concise manner. Components of a Compelling Article Effective newspaper articles typically include a clear headline, an engaging lead, and informative body paragraphs. The headline should grab the reader’s attention and accurately represent the content of the article. The lead paragraph is crucial, as it sets the tone and provides […] - [दबंगों को नहीं है किसी का खौफ खोद डाली इंटरलाकिंग, उठा ले गए ईट](https://sandaulitimes.com/8685/): बाराबंकी। इन्टरलॉकिंग व खड़ंजा की ईंट खोद ले जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने एवं खडंजा व इण्टरलॉकिंग पुनः लगवाये जाने तथा बांस बल्ली बाँधकर अवरुद्ध किये गए मार्ग को खुलवाने की माँग गरमाने लगी है। प्रकरण विकास खंड बंकी के ग्राम संदौली उमर पुर का है जहाँ ग्राम के ही कुछ लोगों ने विधायक निधि से लगी इंटर लाकिंग तथा ग्राम पंचायत द्वारा शासकीय धन से लगाए गए सार्वजनिक मार्ग यानी खड़ंजे की ईंट दबंगई पूर्वक खोदकर घर उठा ले गए हैं। कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि भूमाफियाओं द्वारा ऐसा करने को उकसाया गया है। […] - [प्रभारी मंत्री ने जिले के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक](https://sandaulitimes.com/8673/): बहराइच । जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर आये प्रदेश के मा. मंत्री, मत्स्य/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच डॉ. संजय कुमार निषाद ने संभावित बाढ़ के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। राहत सामग्री एवं पशुओं के चारे इत्यादि की खरीद हेतु टेण्डर को अपलोड कर दिया गया है। बाढ़ चौकियों की साफ-सफाई व रंग-रोगन का कार्य प्रगति पर है। पंचायतों में उपलब्ध नावों व नाविकों के सत्यापन का कार्य पंचायत राज विभाग द्वारा किया जा रहा है। जनपद में तटबन्धों […] - [सीतापुर के ग्राम गनेशपुर में शुरू हुयी उत्तर प्रदेश की दूसरी डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक](https://sandaulitimes.com/8669/): सीतापुर। उत्तर प्रदेश सरकार के साथ निवेश को लेकर हुये एमओयू के बाद राज्य के ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा परामर्श और जरूरी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये आज यहां ग्राम गनेशपुर] ग्राम पंचायत भिमरी, ब्लाक खैराबाद में प्रदेश की दूसरी डिजिटल डाक्टर क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक के सीईओ संजय कुमार ने किया। इस मौके पर श्री राम अवतार यादव क्लीनिक प्रतिनिधि श्रीमती सारधा देवी, जिले के ग्राम प्रधानों सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे। मालूम हो कि प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग के साथ हुये एमओयू के अन्तर्गत पहली डिजिटल डाक्टर क्लीनिक […] - [सिकल सेल एनीमिया से बचाव के लिए शादी से पहले कराये जांच: सीएमओ](https://sandaulitimes.com/8666/): बहराइच । सिकल सेल रोग से बचाव व जागरूकता लाने के लिए जनपद में विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘प्रगति के माध्यम से आशा’ वैश्विक सिकल सेल देखभाल और उपचार को आगे बढ़ाना रखी गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ मिहींपुरवा के पार्वती शिक्षा संस्थान सोहनी बलई गांव से किया गया। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सिकल सेल रोग एक लाइलाज आनुवंशिक रक्त विकार है, इसमें लाल रक्त कोशिकाएं अर्धचंद्राकार हो जाती हैं, जिससे रक्त प्रवाह बाधित होता है और गंभीर दर्द, संक्रमण, अंग क्षति जैसी समस्याएं […] - [जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी के तेवर रहे तल्ख](https://sandaulitimes.com/8662/): बहराइच । जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय तथा जिला स्तरीय पोषण समिति व कुपोषण मुक्त गांवों की प्रगति की समीक्षा हेतु शुक्रवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी के स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की सघन समीक्षा करते हुए पीपीआईयूसीडी  डाटा में सुधार न होने तथा शल्य चिकित्सकों द्वारा मानक से कम सर्जरी करने पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए डाटा में सुधार न होने तक मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त एमओआईसी व डीपीएम का माह जून का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। जबकि मानक से कम सर्जरी करने पर डीएम ने सभी सम्बन्धित शल्य […] - [तहसील सदर में डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस](https://sandaulitimes.com/8659/): बहराइच । आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह जून के तृतीय शनिवार को तहसील सदर बहराइच में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर., प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच संजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिाकारी नगर राजीव कुमार सिसोदिया, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय व अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान डीएम ने राजस्व व पुलिस अधिकारियों […] - [आबादी से बाहर ट्रांसफार्मर स्थानांतरित करने की माँग](https://sandaulitimes.com/8656/): बाराबंकी। विकास खण्ड बंकी के ग्राम सन्दौली उमरपुर के निवासियों ने आबादी के अंदर स्थापित ट्रांसफार्मर को आबादी से बाहर स्थापित करने की माँग उठाई है। काफी पहले से ग्रामवासी स्थानीय अधिकारियों से गुहार लगाते रहे हैं लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं मिले।ग्राम प्रधान राजेश्वरी देवी तथा पूर्व प्रधान गीता देवी सहित एक दर्जन ग्रामवासियों द्वारा हस्ताक्षरित प्रार्थनापत्र उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जामंत्री को भेजकर ट्रांसफॉर्मर आबादी से बाहर स्थानांतरित कराने की माँग की है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि विगत 34 वर्ष पूर्व जब यह ट्रांसफॉर्मर स्थापित हुआ था तब निश्चित ही यह आबादी के किनारे था […] - [प्रधानमंत्री का सपना है कि विश्व में भारत हर क्षेत्र में प्रथम स्थान पर हो-राज्यपाल](https://sandaulitimes.com/8650/): शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हनुमान धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की और देश व प्रदेश की सुख और समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात अखिल भारतीय सफाई मजदूर गरीब उत्थान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विनय अग्रवाल परी नमकीन के आवास में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सफाई कर्मियों व बच्चों को सम्मानित किया। इसी क्रम विनोबा सेवा आश्रम बरतारा पहुंचकर सर्व प्रथम आश्रम के परिसर में स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा बरतारा के नव सुसज्जित भवन का फीता काटकर उद्धाटन किया। इसी क्रम में उन्होने विनोबा जी की प्रतिमा पर सूत की माला […] - [बजरंग दल, विहिप के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंककर किया विरोध प्रदर्शन, दिया ज्ञापन](https://sandaulitimes.com/8647/): शाहजहांपुर। जम्मू कश्मीर में शिवखोड़ी जाते समय श्रद्धालुओं की बस पर हुए हमले को लेकर आज बजरंग दल से जुड़े तमाम कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर आतंकवादियों का फूंका पुतला किया प्रदर्शन। बजरंग दल से जुड़े तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय मंत्री अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन में कहा गया कि यह घटना संपूर्ण देशवासियों को स्तब्ध करने वाली है। इस क्रूरतम दुष्कृत्य से पूरा देश आहत है और आक्रोश में है। जम्मू कश्मीर लंबे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा है। धारा 370 हटने […] - [सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पयागपुर का डीएम ने किया निरीक्षण](https://sandaulitimes.com/8636/): बहराइच । जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पयागपुर का निरीक्षण कर चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, भवन व परिसर की साफ-सफाई, मुख्यमंत्री पोषण घर, औषधि वितरण काउण्टर, पंजीकरण काउण्टर, इमरजेन्सी वार्ड व सामान्य वार्ड, महिला वार्ड, प्रसव कक्ष, ओपीडी, एक्सरे कक्ष इत्यादि का निरीक्षण कर मरीज़ों व उनके तीमारदारों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां पर तैनात चिकित्सक डॉ. अतुल मिश्रा विगत 01 जून 2024 से अनुपस्थित चल रहे हैं। बताया गया कि डॉ. मिश्रा पूर्व में भी अनुपस्थित रहने पर इनका वेतन रोकने की कार्यवाही की गई […] - [वेयर हाउस में सुरक्षित रखी गयी ईवीएम मशीनें  ](https://sandaulitimes.com/8633/): बहराइच । लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में प्रयोग की गयी ईवीएम मशीनों को मतदान प्रकिया सकुशल सम्पन्न होने के उपरान्त जिलाधिकारी मोनिका रानी, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर प्रिंस वर्मा, नानपारा के अश्वनी पाण्डेय, महसी के अखिलेश कुमार सिंह, पयागपुर के दिनेश कुमार, कैसरगंज के पंकज दीक्षित, बलहा के संजय कुमार, डिप्टी कलेक्टर राम दयाल, ईवीएम प्रभारी अधिशाषी अभियन्ता जल निगम कमला शंकर, डीसी मनरेगा के.डी. गौस्वामी, तहसीलदार नानपारा अजय यादव, कैसरगंज वशिष्ट वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शिखा श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, भाजपा से बैजनाथ रस्तोगी, बीएसपी से अशर्फी लाल गौतम, कांग्रेस से गोपीनाथ व अन्य […] - [किसान डिग्री कालेज में सम्पन्न हुआ मतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण](https://sandaulitimes.com/8625/): बहराइच । लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतगणना कार्य को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सुव्यस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से नियुक्त किये गये मतगणना पर्यवेक्षक, माइक्रो आब्ज़र्वर व मतगणना सहायक का प्रथम प्रशिक्षण स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि गणना का कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्मिक पूरी शालीनता, धैर्य एवं संयम का परिचय देते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार गणना का कार्य सम्पन्न करायेंगे।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कोई भी मतगणना कार्मिक मतगणना पण्डाल के अन्दर मोबाइल […] - ["हयात होटल" में एफएसडीए की छापेमारी, कई बेकरी प्रोडक्ट एक्पायर मिले।](https://sandaulitimes.com/8622/): लखनऊ: गोमतीनगर में होटल हयात में बुधवार रात खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापा मारा तो वहां बड़ी मात्रा में एक्सपायरी प्रोडक्ट पाए गए। विभाग ने एक दर्जन से अधिक बेकरी और दूसरे प्रोडक्ट को तत्काल नष्ट कराते हुए होटल को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा एफएसडीए ने पनीर, दही और चटनी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। एफएसडीए की टीम ने एक शिकायत के बाद होटल पर छापा मारा था जिसमें खराब खाने से तबीयत बिगड़ने की बात कही गई थी। बुधवार देर रात गोमतीनगर के रहने वाले व्यापारी जोगिंदर होटल हयात […] - [अधिकारियों की टीम ने चित्तौरा व अनारकली झील का किया निरीक्षण](https://sandaulitimes.com/8619/): बहराइच । बहराइच दरगाह शरीफ पर आयोजित होने वाले वार्षिक जेठ मेेले के दृष्टिगत जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेन्द्र द्विवेदी तथा अधिशासी अभियन्ता, सरयू ड्रेनेज खण्ड प्रथम बहराइच द्वारा विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत चित्तौरा झील एवं अनारकली झील का स्थलीय निरीक्षण कर साफ-सफाई का जायज़ा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सफाई कर्मियों द्वारा झीलों की साफ-सफाई की जा रही है। दर्शनार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बैरीकेटिंग तथा जाल लगवा दिया जाय ताकि कोई भी व्यक्ति असुरक्षित न […] - [कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षित किये गये ए.आर.ओ. व मास्टर ट्रेनर्स](https://sandaulitimes.com/8614/): बहराइच । लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतगणना कार्य को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सुव्यस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जनपद में नियुक्त किये गये 88 मास्टर ट्रेनर्स का कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। नवीन कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर, बहराइच में 04 जून 2024 को सम्पन्न होने वाली मतगणना के लिए नियुक्त किये गये मतगणना पर्यवेक्षक, माइक्रो आब्ज़र्वर व मतगणना सहायकों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर. ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि गणना का कार्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्मिक पूरी शालीनता, धैर्य एवं […] - [नालों से निकलने वाली मलवा को भी तत्काल साफ कराये-नगर आयुक्त](https://sandaulitimes.com/8611/): शाहजहांपुर। नगर आयुक्त डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र ने महानगर क्षेत्र के केरुगंज, बिसरात, रोजा आदि क्षेत्रों का निरीक्षण कर नाले-नालियों व शौचालयों की सफाई कार्य की स्थिति को देखा गया। निरीक्षण के समय सफाई एवं खादय निरीक्षकों की देखरेख में स्वच्छता कर्मियों द्वारा नाले-नालियों की सफाई का कार्य होता हुआ पाया गया। बरसात से पूर्व ही महानगर क्षेत्र में स्थित समस्त बड़े व छोटे नालों की सफाई का कार्य करा लें, जिससे बरसात के समय कहीं पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही सफाई एवं खादय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि नालों की विशेष सफाई कराये जाने […] - [क्लोज़ सर्किट टीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा दरगाह मेला परिसर](https://sandaulitimes.com/8606/): बहराइच । सै. सालार मसऊद गाज़ी रह. की दरगाह पर 30 मई से 30 जून 2024 तक एक माह की अवधि तक चलने वाले वार्षिक जेठ मेला-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिला प्रशासन और दरगाह प्रबन्ध समिति के सदस्यों को बेहतर तालमेल के साथ कार्य कर समय से पूर्व ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि श्रद्धालुओं/मेलार्थियों को कोई असुविधा न हो। शुष्क मौसम को देखते हुए मेला क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त […] - [Weather Update: यूपी में मौसम का बदला मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत,](https://sandaulitimes.com/8598/): यूपी में मौसम का बदला मिजाज, गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग के अनुसार 13 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में गरज चमक से साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। बुधवार और गुरुवार को यूपी(Uttar Pradesh) के कई जिलों में आंधी पानी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई है। जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 13 मई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में गरज चमक से साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। लखनऊ मौसम केंद्र के […] - [यूपी में गर्मी का कहर, चिलचिलाती धूप व मौसम में बदलाव,](https://sandaulitimes.com/8584/): UP Weather: उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ के साथ ही पूरे यूपी में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. शनिवार के दिन तेज धूप रही और कुछ जगहों पर हल्के बादल भी दिखाई दिए. आने वाले दिनों में मामूली बदलाव मौसम में देखे जा सकेंगे. मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के 10 अप्रैल को एक्टिव होने का अनुमान है. वैसे पश्चिमी यूपी में मौसम के शुष्क बने रहने की आशंका है लेकिन पूर्वी की कई जगहों पर गरज-चमक और बौछारें भी पड़ सकती हैं. सात अप्रैल से ही मौसम में इन बदलावों को देखा जा सकेगा. […] - [मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत; कई जिलों में सुरक्षा बढ़ी, गाजीपुर में 144 लागू](https://sandaulitimes.com/8574/): उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की गुरुवार को हार्ट अटैक आने के बाद मौत हो गई है। जेल की बैरक में अचानक मुख्तार को हार्ट अटैक आने ने बेहोशी की हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां हालत गंभीर होने के बाद उसे पहले आईसीयू में फिर सीसीयू में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। मुख्तार अंसारी की मौत से जुड़ी खबर आने के बाद मऊ और गाजीपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्तार अंसारी की इस सप्ताह दूसरी बार तबीयत बिगड़ी थी। […] - [डीईओ ने निर्वाचन कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण](https://sandaulitimes.com/8570/): शाहजहांपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि वीडियो निगरानी की टीमें घूम रहीं हैं उनकी प्रॉपर लोकेशन लेते रहें। टीमों द्वारा चेकिंग किए जा रहे वाहनों की फुटेज भी लेने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। शिकायत कंट्रोल रूम में 1950, सी-विजिल एप पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निगरानी विशेष ध्यान रखा जाए जनपद में कहीं पर भी चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न […] - [पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या](https://sandaulitimes.com/8567/): शाहजहांपुर। बता दें कि थाना बण्डा पर सतेन्द्र पुत्र रामप्रसाद निवासी गांव ददिउरी थाना बण्डा शाहजहांपुर ने दिये गये लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर सनोज कुमार पुत्र महेश कुमार व भागवती पत्नी स्व0 राजीव कुमार ग्राम ददिउरी थाना बण्डा के विरुद्ध पंजीकृत होकर विवेचना मुझ प्रभारी निरीक्षक द्वारा सम्पादित की जा रही है। मुखबिर की सूचना सनोज कुमार व भागवती गिरफ्तारी बताकर ददिउरी तिराहे के पास से हिरासत पुलिस मे समय करीब 10.15 बजे लिया गया। चूंकि इसके विरुद्ध वर्णित धारा 302@34 भादवि का अपराध जघन्य अपराध है और अभियुक्त गण के द्वारा विवेचना में सहयोग न करने तथा […] - [डीएम ने किया कंट्रोल रूम का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश](https://sandaulitimes.com/8559/): शाहजहांपुर। लोकसभा सामान निर्वाचन 2024 को सुचितापूर्ण, शांतिपूर्ण, पारदर्शी व निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने की दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित कार्मिकों को दिए। उन्होंने एफएसटी टीमों की लोकेशन की स्थिति स्क्रीन पर देखी। सी-विजिल एप पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर पेड न्यूज एवं फेक न्यूज के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कड़ी निगरानी की जाए कहीं पर भी एमसीसी का उल्लंघन न होने पाए। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक समय से […] - [प्रधानमन्त्री ने पी०एम० सूरज पोर्टल का अनावरण](https://sandaulitimes.com/8544/): शाहजहाँपुर। प्रधानमन्त्री भारत सरकार ने विडियों कानफेसिंग के माध्यम से पूरे भारत वर्ष में पिछडा वर्ग तथा अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को राष्ट्रीय पिछडा वर्ग वित्त एंव विकास निगम लि० @ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एंव विकास निगम और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एव विकास निगम के माध्यम से संचालित परियोजनाओं के लिए विभिन्न बैंको के माध्यम से ऋण वितरण किया गया जिसमें से 92 नवीन लोन (पंजाब सिंन्ध बैंक, आर्यावृत बैंक, उ०प्र० सहकारी ग्रामीण बैंक) जनपद शाहजहाँपुर से स्वीकृत किये गये तथा 06 लाभार्थियों को पी०एम० नमस्ते योजनान्तर्गत पी०पी०ई० किट वितरित किरायी गयी। प्रधानमन्त्री ने पी०एम० सूरज पोर्टल का […] - [एक सप्ताह में निर्माणाधीन कार्र्याे को पूर्ण कराने को दिए निर्देश](https://sandaulitimes.com/8541/): शाहजहांपुर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में संचालित 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं तथा सीएमआईएस पोर्टल पर दर्ज त्वरित आर्थिक विकास योजनओं के कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यदायी संस्था सीएलडीएफ के अधिकारी द्वारा देरी से उपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने वर्ष 2022-23 में पूर्ण परंतु अहस्तांतरित परियोजनाओं के हस्तांतरण की कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने राजकीय आईटीआई तिलहर का हस्तांतरण करने के निर्देश प्रधानाचार्य आईटीआई, सिमरा […] - [वित्त मंत्री व प्रमुख सचिव ने किया निर्माणाधीन कार्यो का निरीक्षण](https://sandaulitimes.com/8538/): शाहजहाँपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना,एवं प्रमुख सचिव (सिंचाई) अनिल गर्ग ने शारदा नहर खण्ड, शाहजहाँपुर के अंतर्गत सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में दो अतिरिक्त सूट एवं आन्तरिक पथ आदि के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। वित्त मंत्री व प्रमुख सचिव (सिंचाई) ने सिंचाई विभाग के अंतर्गत खन्नौत नदी पर स्थित हनुमत धाम में नदी के बॉये किनारों पर एप्रोच मार्ग के नवीनीकरण @ मरम्मत एवं घाट के सुरक्षात्मक कार्य की परियोजना (लम्बाई 300 मी0) का भी निरीक्षण किया। इसके उपरान्त वित्त मंत्री ने गर्रा नदी के किनारे मोहल्ला ककरा खुर्द में नगर निगम […] - [डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक](https://sandaulitimes.com/8535/): बहराइच । उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उददेश्य से मंगलवार  को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला निर्यात समिति, एम.ओ.यू..क्रियान्वयन समिति एवं उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान डीएम मोनिका रानी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों, व्यापारियों, निर्यातकों की जायज समस्याओं का समयबद्धता एवं गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाए ताकि आकांक्षात्मक जनपद बहराइच में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। बैठक के दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा इन्वेस्ट यूपी के नवीन कार्यालय के उद्घाटन तथा उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम […] - [विधायक महसी ने देवपुरी धाम के पर्यटन विकास कार्य का किया भूमिपूजन](https://sandaulitimes.com/8531/): बहराइच । विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने जनपद बहराइच के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र महसी के देवपुरी धाम का 91.74 लाख रूपये की लागत से पर्यटन विकास कार्य का पूजा, अर्चना व विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, गणमान्य एवं संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं मौजूद रहे। विधायक श्री सिंह ने कहा कि देवपुरी धाम का पर्यटन विकास होने से क्षेत्र का महत्व बढ़ेगा जिससे धाम को एक नई पहचान मिलेगी और रोजगार के अवसर भी प्राप्त होगें। उल्लेखनीय है कि देवपुरी धाम के पर्यटन विकास कार्य का मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी […] - [मंत्री धर्मपाल सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक](https://sandaulitimes.com/8528/): बहराइच। प्रदेश के मंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग श्री धर्मपाल सिंह ने जनपद भ्रमण के दौरान लो.नि.वि. निरीक्षण भवन, बहराइच में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिसोदिया, अपर निदेशक पशुपालन डॉ. केदार नाथ कुशवाहा, प्रधान प्रबन्धक दुग्ध संघ देवीपाटन मण्डल गोण्डा कन्हैया लाल यादव, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय व […] - [ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम](https://sandaulitimes.com/8525/): शाहजहांपुर। सुबह एक कोयले से भरे ट्रक ने सडक किनारे जा रहे मजदूर को कुचल दिया। जिससे आक्रोषित परिवारजनों ने रोड पर जाम लगा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी समझाने के बाद जाम को खुलवाया गया।थाना कांट क्षेत्र के गांव जमौर के एक पेपर मिल के पास सुबह करीब 10 बजे गांव रम्पुरा निवासी विजय पुत्र कल्याण वर्मा सडक किनारे पैदल जा रहे थे तभी कोयले से भरे ट्रक ने उन्हे कुचल दिया। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने रास्ते जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शान्त कराने को लगे […] - [डीएम ने विद्यालयों के निरीक्षण दौरान मिली खामियां, बीएसए सहित प्रधानाध्यापकों तथा एबीएसए के बिरूद्ध कार्यवाही के निर्देश](https://sandaulitimes.com/8521/): शाहजहांपुर। सरकार की मंशानुसार जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह भी शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति अत्यंत गंभीर रहते है। बुधवार को जिलाधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय चिनौर एवं कम्पोजिट विद्यालय पैना बुजर्ग का औचक निरीक्षण किया, जिसमें तमाम कमिया सामने आयी, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये प्रधानाध्यापकों तथा एबीएसए का कार्यो मे सुधार होने तक वेतन रोकने के निर्देश दिये। साथ ही जिलाधिकारी ने बीएसए का भी जवाब तलब करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी द्वारा कम्पोजिट विद्यालय चिनौर के निरीक्षण के दौरान शिक्षिका के स्थान पर कक्षा में अनुसेविका मौजूद पायी गयी। कक्षाओं में साफ-सफाई व्यवस्था भी बदहाल […] - [औचक निरीक्षण में डीएम को बताई गई समस्याओं के निराकरण के लिए मरीजों ने किया अनुरोध](https://sandaulitimes.com/8518/): शाहजहांपुर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने ग्राम पैना बुजुर्ग स्थित आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रतिदिन आने वाले मरीजो की संख्या, दवाईयों की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायेजा लिया। जिलाधिकारी ने मरीजो से वार्ता कर यह भी जाना कि उनसे किसी प्रकार से कोई पैसा तो नही वसूला गया है। इस दौरान जिलाधिकारी ने गांव में जल जीवन मिशन अन्तर्गत किये गये कार्यो को भी देखा। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंन्दिर में चिकित्सक शाजिया परवीन मौजूद पायी गयी। चिकित्सा केन्द्र में मरीज भी मौजूद थे, मरीजों से जिलाधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य […] - [सोशल मीडिया प्लेटफार्म की निगरानी के लिए प्रशिक्षण सम्पन्न](https://sandaulitimes.com/8514/): बहराइच। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्यूटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, पोर्टल, व्हाट्सएप की निगरानी हेतु गठित टीम के लिए कलेक्ट्रेट स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मास्टर ट्रेनर जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. सी.के. वर्मा ने टीम के सदस्यों को आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों तथा सोशल मीडिया प्लेटफार्म निगरानी के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिये। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी गुलाम वारिस सिद्दीकी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सुमित तिवारी, पुलिस उप निरीक्षक तीर्थराज, आरक्षी शशिकान्त गुप्ता व शिवम […] - [निर्वाचन दायित्वों के लिए प्रशिक्षित किये गये अधिकारी](https://sandaulitimes.com/8511/): बहराइच। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर द्वारा जनपद में गठित मीडिया टीम के सदस्यों को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मीडिया टीम के सदस्यों को निर्वाचन प्रकिया के दौरान मीडिया मानीटरिंग सर्टिफिकेशन(एमसीएमसी) के दायित्वों, पेड न्यूज, चुनाव प्रसार सम्बंधी विज्ञापन, आयोग के दिशा-निर्देशों का प्रचार-प्रसार, मीडिया प्रबन्धन, स्वीप गतिविधियों के प्रचार-प्रसार इत्यादि के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु पीसीएस ज्योति चौरसिया, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ सी.के. […] - [लखनऊ में बारिश से धंसी सड़क, गड्ढे में लटकी कार,](https://sandaulitimes.com/8500/): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार की दोपहर तेज बारिश हुई। बारिश के साथ कुछ हिस्सों में ओले भी गिरे। बारिश से कई सड़कों में जलभराव के हालात बन गए। लगातार हो रही बारिश कुछ लोगों के लिए आफत भी बन गई। लखनऊ से ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. विकास नगर इलाके के सेक्टर-4 में बारिश होने के कारण करीब 20 फीट गहरी खाई बन गई. इसी दौरान गुजर रही एक कार गड्ढे में फंस गई. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और इलाके की नाकाबंदी कर दी, साथ ही क्रेन कर्मी […] - [UP Weather: यूपी में बदला मौसम का मिजाज! ओले गिरने के आसार](https://sandaulitimes.com/8494/): यूपी में मौसम ने एक बार फिर बदली करबट। शुक्रवार की रात लखनऊ के कुछ इलाकों में तेज बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग की मानें तो बारिश का सिलसिला इसी तरह से शनिवार से सोमवार तक चलता रहेगा। लखनऊ में बारिश के साथ ही साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। तो वहीं यूपी के कुछ जिलों में ओले गिरने के आसार हैं। मैसम विभाग की माने तो शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 27, न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग की ओर से दो सप्ताह का पूर्वाअनुमान जारी किया गया है। […] - [कैसरगंज में आयुक्त ने तथा महसी में डीएम व एसपी ने की जन सुनवाई](https://sandaulitimes.com/8491/): बहराइच। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह मार्च के प्रथम शनिवार को कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयुक्त देवी पाटन मण्डल योगेश्वराम मिश्र ने अन्य अधिकारियों के साथ आये हुए फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्धत्ता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये। जबकि तहसील महसी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर. उप जिलाधिकारी राकेश कुमार मौर्या, सीओ अनिल कुमार […] - [मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया बंगला चक में निर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण](https://sandaulitimes.com/8488/): बहराइच । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन से प्रदेश में नवनिर्मित 1100 अन्नपूर्णा भवनों (मॉडल उचित दर दुकानों) के लोकार्पण तथा 79000 उचित दर दुकानों पर ई-वेईंग स्केल लिंक्ड ई-पास मशीनों द्वारा खाद्यान्न वितरण कार्य का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर विकास खण्ड रिसिया के ग्राम पंचायत बंगला चक में नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन पर आयोजित कार्यक्रम में मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। सजीव प्रसारण के उपरान्त मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह ने जिलाधिकारी मोनिका रानी, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड के प्रतिनिधि […] - [डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला स्वास्थ्य समति व पोषण समिति की बैठक](https://sandaulitimes.com/8483/): बहराइच । जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय तथा जिला स्तरीय पोषण समिति व कुपोषण मुक्त गांवों की प्रगति की समीक्षा हेतु वृहस्पतिवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर द्वारा संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों व कम्युनिटी हेल्थ आफिसर्स की समयबद्ध उपस्थिति की समीक्षा के दौरान प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश गौतम द्वारा बताया गया कि उपस्थिति की जांच में अनुपस्थित पाये गये सभी 25 सीएचओ का का दिन का मानदेय काटने की कार्यवाही की गई है। डीएम ने निर्देश दिया कि हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर को शासन की मन्शानुरूप […] - [सांसद कैसरगंज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई दिशा की बैठक](https://sandaulitimes.com/8474/): बहराइच । जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। जिसमें सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी, नानपारा के राम निवास वर्मा, कैसरगंज के आनन्द कुमार यादव, सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि संजीव सिंह व सुनील सिंह, प्रमुखगण व अन्य जनप्रतिनिधि व समिति के सदस्य, डीएम मोनिका रानी, एसपी वृन्दा शुक्ला, सीडीओ रम्या आर, एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, डीएफओ बहराइच संजय कुमार व कतर्नियाघाट के बी. शिव शंकर सहित अन्य […] - [पत्नी ने पति को सिलबट्टे से मारा हुई मौत, जाने क्या है पूरा मामला,](https://sandaulitimes.com/8479/): लखनऊ- पति पत्नी के रिश्तों के बीच अनैतिक संबंध को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया जिससे पूरा परिवार बिखर गया, एक महिला ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। पति के अवैध संबंध को लेकर पहले दोनों के बीच में विवाद हुआ। इस दौरान महिला ने पति के सिर पर सिलबट्टे से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से पति की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित वैशाली एंक्लेव का है। जहां पर सुरेंद्र शाह अपनी पत्नी […] - [आगरा से झांसी तक के पर्यटन स्थलों का होगा कायाकल्प-जयवीर सिंह](https://sandaulitimes.com/8471/): लखनऊ । राज्य में पर्यटन सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत लगभग 43 करोड़ रुपये की 19 योजनाएं स्वीकृत की गयी है। इसमें सर्वाधिक आगरा में 34.43 करोड़ की नौ, जौनपुर में 3.85 करोड़ की पांच, झांसी में 1.25 करोड़ की दो और बांदा में लगभग 20 लाख, इटावा में 2.65 करोड़ तथा बिजनौर में लगभग 50 लाख की योजना योजना स्वीकृत हुई हैं।यह जानकारी मंगलवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि आगरा किला के अमर सिंह गेट और बाहरी दिवारों पर फसाड लाइटिंग कराई […] - [KGMU और लोहिया अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, घायलों के परिजनों से मिलकर हाल-चाल जाने।](https://sandaulitimes.com/8463/): अर्जुनगंज में मरी माता मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में घायलों को देखने और उनका हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को केजीएमयू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से केजीएमयू के क्रेटिकल केयर मेडिसिन और क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती मरीजों के इलाज से संबंधित जानकारी हासिल की। इसके बाद वह डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जानने पहुंचे। वह दोनों अस्पताल के वार्ड में भर्ती एक-एक मरीज के पास गये और उनसे बातचीत की। सीएम का निर्देश अच्छे से अच्छा इलाज किया जाए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती घायल मरीजों से पूछा […] - [हनुमत पूजन, गणेश स्थापना के साथ मुमुक्षु महोत्सव का हुआ शुभारंभ, आज से आरंभ होगी रामकथा](https://sandaulitimes.com/8458/): शाहजहांपुर। हनुमत पूजन और विघ्नहर्ता गणेश गौरी की स्थापना के साथ मुमुक्षु महोत्सव का शुभारंभ हो गया। पूजन प्रारंभ हुआ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वरुण देवता और नवग्रह पूजन के साथ नवान्ह परायण का पाठ आरम्भ हुआ। यह पाठ तीन मार्च तक लगातार चलेगा। मुख्य यजमान के रुप में डा. आलोक कुमार सिंह ने किया। पूजन पंडित आदेश पाण्डे व पंडित धीरज मिश्रा ने संपन्न कराया। नवान्ह परायण के साथ आज से आरंभ मुमुक्षु महोत्सव के तहत आज 25 फरवरी (रविवार) से आरंभ हो रही देश के प्रख्यात संत विजय कौशल की रामकथा की मुमुक्षु आश्रम में वृहद स्तर पर […] - [बृद्धावस्था पेंशनरों के बैंक खाते में परिवर्तन कर दो करोड वावन लाख रूपये का गबन करने वाला गिरफ्तार](https://sandaulitimes.com/8455/): शाहजहाँपुर। ज्ञात हो कि 28 जुलाई 2023 को वादिनी श्रीमती वन्दना सिह, जिला समाज कल्याण अधिकारी शाहजहाँपुर ने थाने पर तहरीरी सूचना दी गई थी कि समाज कल्याण विभाग में बृद्धावस्था पेंशनरों के बैंक खाते में परिवर्तन कर रूपयों का गबन किया गया है। इस सूचना के आधार पर थाना सदर बाजार पर मु0अ0स0 646@23 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि बनाम राजेश कुमार आदि 09 नफर अभियुक्तगण के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान संकलित किये गये साक्ष्यो के आधार पर वृद्धावस्था पेन्शनरों के बैंक खाते में परिवर्तन कर रूपयो का गबन करने जैसा गम्भीर अपराध कारित करने […] - [जिलाधिकारी ने गेंदघर मैदान का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा](https://sandaulitimes.com/8452/): बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर., अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर व अन्य अधिकारियों के साथ गेंदघर मैदान का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बहराइच महोत्सव 2024 के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर प्रिंस वर्मा, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, ईओ नगर पालिका परिषद प्रमिता सिंह, प्रशिक्षु पीसीएस ज्योति चौरसिया, तहसीलदार अभयराज पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग प्रदीप कुमार, प्रभारी सीएमओ डॉ राजेश गौतम, पर्यटन सूचना अधिकारी […] - [जिले के दूरस्थ ग्राम भरथापुर में सीडीओ ने दिलायी मतदाता शपथ](https://sandaulitimes.com/8449/): बहराइच । ‘‘जागो रे जागो मतदाता’’ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में जनपद के शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम अन्तर्गत नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर ने जनपद के दूरस्थ ग्राम भरथापुर का भ्रमण कर ग्रामवासियों को शपथ दिलासी कि हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी […] - [डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की बहराइच महोत्सव के तैयारियों की समीक्षा](https://sandaulitimes.com/8446/): बहराइच । जनपद बहराइच में 25 से 27 फरवरी 2024 तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय ‘बहराइच महोत्सव’ की तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने निमंत्रण कार्ड वितरण, महोत्सव में लगाये जाने वाले स्टालों व उनकी साज-सज्जा, स्वास्थ्य शिविर, फायर स्टेशन, आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताएं, मिलेट्स व रसोईयां प्रतियोगिता, कार्यक्रम स्थल पर की जा रही सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों के पार्किग, पंडाल में जनप्रतिनिधियों, मीडिया, उद्यमियों, महिलाओं एवं बालिकाओं, आमजन के बैठने की अलग-अलग दीर्घा इत्यादि की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि भव्यता के […] - [कृषि प्रौद्योगिकी, सीड सिस्टम, मार्केटिंग व एक्सपोर्ट पर हुई चर्चा](https://sandaulitimes.com/8441/): शाहजहांपुर। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कृषक उत्पादक संगठनों की कार्यशाला @ जनपद स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में कृषि प्रौद्योगिकी, सीड सिस्टम, मार्केटिंग एवं एक्सपोर्ट, प्रसंस्करण एवं मूल्यसंवर्धन एवं यू०पी०एफ०पी०ओ० शक्ति पोर्टल पर विस्तार से चर्चा की गयी। डॉ० एन०सी० त्रिपाठी वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र के ने कृषि प्रौद्योगिकी अन्तर्गत विकसित किये गये स्टार्ट अप उन्नतशील कृषि यंत्र, बायोगैस प्लान्ट, कृषि ड्रोन भूमि तथा जल संरक्षण, फार्म मशीनरी आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी। डॉ० सतीश चन्द्र पाठक, जिला कृषि अधिकारी ने सीड सिस्टम अन्तर्गत खाद्यान्न एवं मिलेट्स, तिलहन, दलहन, आदि […] - [कृषि आधारित अन्य व्यवसाय अपनाने की किसानों को दी गयी सलाह : डीएम](https://sandaulitimes.com/8434/): बहराइच । किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस आयोजित हुआ। बैठक में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जनपद के किसानों तथा कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा किये जा रहे इनोवेटिव एक्टिविटी का फीड बैक लिया।बैठक के दौरान उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही ने जिलाधिकारी को बताया कि राज्य स्तरीय फल एवं पुष्प प्रदर्शनी लखनऊ में जिले के कृषि की विविधीकरण पद्धति जैसे केला, बैगन, खरीफ प्याज तथा विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गुलाम मोहम्मद जरवल को प्रथम एवं द्वितीय (बेर), श्री फरीद अहमद जरवल […] - [59% सीडी रेशियो का लक्ष्य हुआ पूरा, अब अगले वर्ष में 65% सीडी रेशियो का हो लक्ष्य:- मुख्यमंत्री](https://sandaulitimes.com/8435/): डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता का कवरेज 75 जिलों तक करने के लिए मिशन मोड में होगा काम: मुख्यमंत्री ऋण देने में संकोच न करें बैंक, सरकार लाभार्थी को प्रशिक्षण दिलाएगी, बैंकों को मिलेगी हर सुरक्षा-सहायता प्रधानमंत्री के विजन के अनुसार हर जरूरतमंद की सामाजिक सुरक्षा दिलाने में बैंकों की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने की चालू वित्तीय वर्ष के दिसंबर 2023 में समाप्त तिमाही की समीक्षा वित्तीय समावेशन और महिला स्वावलम्बन का बेहतरीन उदाहरण है ‘वन जीपी-वन बीसी’ 1.10 लाख किसान क्रेडिट कार्ड बांटे, 1111 बैंकिंग आउटलेट का हुआ शुभारंभ, 10 बीसी […] - [जीबीसी 4.0](https://sandaulitimes.com/8431/): यूपी में निवेश के माहौल को विदेशी उद्यमियों ने भी सराहा लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रदेश में बेहतरीन संसाधन, सुदृढ़ बुनियादी ढांचा और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की सराहना उद्योग समूहों के दिग्गज भी कर रहे हैं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 के दूसरे दिन ‘यूपी- भारत में विदेशी निवेश के लिए उभरता गंतव्य’ कॉन्क्लेव के दौरान विभिन्न उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। इस दौरान लुलु समूह के चेयरमैन एमए यूसुफ अली, शराफ ग्रुप के उपाध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) शराफुद्दीन शराफ, एयर लिक्विड के एमडी बेनोइट रेनार्ड, डोर्ना के […] - [जीबीसी 4.0: 34 लाख रोजगार, संभावनाएं अपार](https://sandaulitimes.com/8429/): लोगों को अपने राज्य में मिलेगा रोजगार, दूसरे राज्यों की ओर नहीं करना होगा रुख स्किल्ड, अनस्किल्ड सभी को मिलेगा काम, पूर्वांचल से पश्चिमांचल तक सृजित होंगे रोजगार लखनऊ । योगी सरकार जीबीसी 4.0 के माध्यम से यूपी को देश का ग्रोथ इंजन बनाने जा रही है। इसमें 10 लाख करोड़ से अधिक के निवेश के जरिये 14 हजार परियोजनाएं धरातल पर उतरेंगी। इससे न सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर और अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी बल्कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में भटकना नहीं पड़ेगा। योगी सरकार इन निवेश परियोजनाओं के जरिये प्रदेश में 34 लाख से अधिक युवाओं को […] - [मुख्यमंत्री ने विधान भवन स्थित भारतीय स्टेट बैंक कीसचिवालय शाखा के नवीनीकृत परिसर का उद्घाटन किया](https://sandaulitimes.com/8421/): लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधान भवन स्थित भारतीय स्टेट बैंक की सचिवालय शाखा के नवीनीकृत परिसर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बैंक की पट्टिका का अनावरण किया। उन्होंने दिवंगत सचिवालय कर्मी की पत्नी को 15 लाख रुपये की बीमा क्लेम राशि का चेक प्रदान किया। भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबन्धक, लखनऊ मण्डल शरद सत्यनारायण चाण्डक ने मुख्यमंत्री को बुके तथा तुलसी का पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं […] - [आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगणों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न](https://sandaulitimes.com/8416/): लखनऊ । लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार द्वारा समस्त राजनीतिक दलों के साथ कलेक्ट्रेट के डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभागार में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी संवेधानिक और कानूनी प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए, मा भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से चुनाव कराने के लिए व्यापक तैयारी की हैं। बैठक में आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 को लेकर जिला निर्वाचन […] - [उ0प्र0 में सर्वाधिक बौद्ध धर्म स्थल-जयवीर सिंह](https://sandaulitimes.com/8414/): लखनऊ । पर्यटन व संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश तथा इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कन्फेडरेशन नई दिल्ली के बीच मंगलवार को पर्यटन भवन में वर्चुअल रूप से एमओयू निष्पादित हुआ। प्रथम चरण में यह अनुबन्ध 10 वर्षों के लिए है, जो परस्पर सहमति से भविष्य में बढ़ाया जा सकता है। इसका उद्येश्य बुद्ध धम्म और बौद्ध संस्कृति को राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर परस्पर सहयोग से प्रचारित-प्रसारित करना है। यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि बौद्ध विरासत की सबसे समृद्ध धरोहर उत्तर प्रदेश के पास है। बौद्ध पर्यटन उद्योग की […] - [रोज़गार मेले में 154 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र  ](https://sandaulitimes.com/8408/): बहराइच । राजकीय आईटीआई, उ.प्र. कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, बहराइच के संयुक्त तत्वावधान मे पं. दीन दयाल उपाध्याय कौशल्य ग्रामीण योजनान्तर्गत खण्ड विकास अधिकारी कैसरगंज के कार्यालय सभागार में ब्लाक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 12 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर प्रतिभागी 206 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार करते हुए 154 बेरोजगार अभ्यथिर्या का चयन किया गया।रोजगार मेले का शुभारम्भ करते हुए सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह  ने अभ्यर्थियों का आहवान किया कि ऐसे अवसरों का भरपूर उठाकर अपने लिए रोज़गार के अधिक से अधिक अवसर […] - [श्रावस्ती एयरपोर्ट से इसी माह से हवाई सेवा शुरू होगी](https://sandaulitimes.com/8405/): एयरपोर्ट के लिए खत्म होगा 29 सालों का लंबा इंतजार लखनऊ, नई दिल्ली, वाराणसी के लिए मिलेगी फ्लाइट प्रयागराज और कानपुर शहर के लिए भी मिलेगी फ्लाइट नागर विमानन महानिदेशालय ने लाइसेंस जारी किया प्रधानमंत्री इसी माह विमान सेवा का शुभारंभ कर सकते हैं पहले चरण में 19 सीटर डोर्नियर 228 विमान उड़ान भरेंगी श्रावस्ती में एयरपोर्ट बनाने की कवायद 1995 में शुरू हुई थी. - [संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेगी एलआईयू](https://sandaulitimes.com/8402/): स्ट्रॉन्ग रूम, उत्तर पुस्तिकाओं के कलेक्शन सेंटर की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों से किया जा रहा समन्वय 22 फरवरी से 9 मार्च तक प्रदेश भर में आयोजित की जाएंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं लखनऊ । योगी सरकार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। इसके लिए व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई है। सरकार का पूरा फोकस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर है। इसके लिए स्ट्रांग रूम से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के कलेक्शन सेंटर की सुरक्षा की फूलप्रूफ योजना है। इसके साथ […] - [संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेगी एलआईयू](https://sandaulitimes.com/8397/): स्ट्रॉन्ग रूम, उत्तर पुस्तिकाओं के कलेक्शन सेंटर की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों से किया जा रहा समन्वय 22 फरवरी से 9 मार्च तक प्रदेश भर में आयोजित की जाएंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं लखनऊ । योगी सरकार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। इसके लिए व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई है। सरकार का पूरा फोकस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर है। इसके लिए स्ट्रांग रूम से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं के कलेक्शन सेंटर की सुरक्षा की फूलप्रूफ योजना है। इसके साथ […] - [कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार में मनाया गया वेट लैण्ड डे](https://sandaulitimes.com/8393/): बहराइच । विलुप्त हो रही आर्द्र भूमि (वेटलैण्ड) के संरक्षण तथा स्वच्छ पेयजल एवं पेयजल स्रोतों के संवर्द्धन हेतु ‘‘एक जनपद-पारिस्थितिकीय गंतव्य’’ की थीम पर कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में बहराइच वन प्रभाग अन्तर्गत आर्द्रभूमि मैलाताल पर वेटलेण्ड दिवस व वर्ड एण्ड नेचर वाचिंग फेस्टिवल का मुख्य विकस अधिकारी रम्या आर व डीएफओ कतर्नियाघाट बी. शिव शंकर ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण स्टाफ को बर्ड वाचिंग के लिए रवाना किया।कतर्नियाघाट वन क्षेत्र के इको पर्यटन परिसर में नावघाट से प्रवेशद्वार तक गेरूवा नदी व वेट लैण्ड तथा तटबन्ध पर सफारी वाहनों […] - [डीएम की अध्यक्षता में तहसील मोतीपुर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस](https://sandaulitimes.com/8390/): बहराइच । आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर., उप जिलाधिकारी संजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय व अन्य अधिकारियों के साथ आए हुए फरियादियों के समस्याओं की गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में विश्वनाथ गांव के […] - [डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक](https://sandaulitimes.com/8387/): बहराइच । शुक्रवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मा. सर्वाेच्च न्यायालय, ऑन रोड सेफ्टी कमेटी द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप एजेण्डा बिन्दुओं पर विचार करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को अपेक्षित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।डीएम मोनिका रानी ने समिति के सचिव/अधि. अभि. लो.नि.वि. एवं एनएचआई/एनएच को निर्देश दिया गया कि जनपद के सभी (ब्लाइन्ड प्वाईन्ट) अंधे मोड़ों अथवा अतिदुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में रेफलेक्टिव इन्डिकेटर बोर्ड स्थापित कराये जायें तथा उस स्थान के आस-पास स्थित थानों व अस्पतालों […] - [12 इंटरनेशनल ट्रैवल व ट्रेड फेस्टिवल्स में 'ब्रांड यूपी' को प्रमोट करेगी योगी सरकार](https://sandaulitimes.com/8378/): सीएम योगी के विजन अनुसार उत्तर प्रदेश को ‘मोस्ट फेवरिट टूरिस्ट डेस्टिनेशन’ के तौर पर देश-विदेश में प्रोजेक्ट करने की विस्तृत कार्ययोजना हुई निर्धारित जापान, इजरायल, चीन, अमेरिका, फ्रांस, सिंगापुर, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, इजरायल, रूस व यूएई में होने वाले इंटरनेशनल ट्रैवल व ट्रेड एक्सपो पर सबसे ज्यादा फोकस कुल 28 देशों के 50 शहरों में उत्तर प्रदेश के टूरिस्ट डेस्टिनेशंस के प्रति जागरुकता व रुचि विकसित करने के लिए वृहद अभियान चलाएगी योगी सरकार लखनऊ । देश के फोस्ट फेवरिट डेस्टिनेशन के तौर पर स्थापित करने में लगी योगी सरकार पर्यटन के लिहाज से भी राज्य को मोस्ट फेवरिट […] - [उत्तर प्रदेश की झांकी को मिला द्वितीय पुरस्कार](https://sandaulitimes.com/8373/): अनवरत पांचवें वर्ष उत्तर प्रदेश को मिला सम्मान, प्रदेश के सूचना निदेशक को सौंपा गया प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न लखनऊ । सीएम योगी के नेतृत्व में विकास के ट्रैक पर तेजी से दौड़ रहे उत्तर प्रदेश को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2024 में यूपी की मनोरम झांकी ने सभी का दिल जीत लिया। ‘विकसित भारत-समृद्ध विरासत’ की थीम पर सजाई गई उत्तर प्रदेश की झांकी को 75वें गणतंत्र दिवस पर द्वितीय पुरस्कार मिला है। मंगलवार को नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसम्पर्क […] - [यूपी में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर……….](https://sandaulitimes.com/8370/): अंकिता शर्मा को अपर पुलिस उपयुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी भेजा गया। संतोष कुमार मीणा अपर पुलिस आयुक्त कानपुर बनाए गए। अभिजीत कुमार अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज बनाए गए। श्रुति श्रीवास्तव अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी बनाई गई। पुनीत द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक राज्यपाल उत्तर प्रदेश बनाई गए। शिव सिंह अपर पुलिस आयुक्त कानपुर बनाई गई। नीतू अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी बनाई गई। आकाश पटेल अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी। आनंद प्रकाश तिवारी पुलिस महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण पुलिस मुख्यालय बनाए गए। धर्मेंद्र सिंह पुलिस महानिरीक्षक आरटीसी चुनार मिर्जापुर बनाए गए। एल आर कुमार पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था […] ## Pages - [Home](https://sandaulitimes.com/) - [Login/Register](https://sandaulitimes.com/tds-login-register/) - [My account](https://sandaulitimes.com/tds-my-account/) - [Our Team](https://sandaulitimes.com/our-team/) - [E-Paper](https://sandaulitimes.com/e-paper/): Sandauli Times E-Paper October 2021 [dflip books=”epaperoct21″ limit=”-1″][/dflip] [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)